फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bad iregation condition

जिले में सिंचाई व्यवस्था बदहाल, किसानों की चिंता बढ़ी

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
bad iregation condition
जिले में सिंचाई व्यवस्था बदहाल, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

-कहीं नलकूप खराब तो कहीं नालियां हो गई हैं ध्वस्त
-नहरों में नहीं आ रहा पानी, निजी नलकूपों का ही सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सिंचाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। जहां सिंचाई के लिए स्थापित नलकूपों की नालियां ध्वस्त हो गई हैं और हेड से टेल तक पानी पहुंचाने में किसानों को पसीने छूट रहे हैं, वहीं सरयू नहर सूखी पड़ी है। ऐसे में रबी की फसल को बचाने के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को निजी नलकूपों के सहारे सिंचाई करना पड़ रहा है।
सिंचाई के लिए जिले में 408 स्थापित हैं। इनमें से कई नलकूप खराब पड़े हुए हैं। स्थिति यह है कि शहर से सटे नेदुला के पास स्थापित नलकूप खराब पड़ा है। यहां के लोग निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे किसानों की महंगे डीजल खरीदने की मजबूरी बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति धनघटा व मेंहदावल के कई स्थानों की भी है। सिंचाई के लिए बनी नालियां अधिकतर स्थानों पर ध्वस्त हो चुकी हैं। खलीलाबाद विकास खंड के बनियाबारी, सरौली, चकदही, नेदुला आदि क्षेत्रों में नालियां ध्वस्त हो गई हैं। किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जूझना पड़ रहा है। कई स्थानों पर झांड़-झंखाड़ होने से रात के समय सिंचाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। यही नहीं अभी कुछ दिनों पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर का लोकार्पण किया था। लोगों को उम्मीद थी कि नहरों में पानी आने से सिंचाई में सुविधा मिलेगी, लेकिन यह आस भी टूट गई है। नहरें सूखी पड़ी हैं। इससे किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान राधेश्याम, दिनेश कुमार, राम करन आदि ने कहा कि नाली की मरम्मत न होने से पानी खेतों तक नहीं पहुंचता है। किसानों ने कहा कि यदि नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो रबी की मुख्य फसल गेहूं सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

नलकूपों को पूूरी क्षमता के साथ चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर नालियां ध्वस्त हो गई हैं, वहां जल्द से जल्द इसे ठीक कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिंचाई व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालचंद्र-अधिशासी अभियंता नलकूप खंड
सरयू नहर में समय-समय पर पानी छोड़ा जा रहा है। बखिरा क्षेत्र में कुछ जगह लीकेज के कारण दिक्कत आई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही नहर में पानी आएगा और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा।
विजय कुमार-अधिशासी अभियंता सरयू नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed