{"_id":"6217bac494074167fd1209d8","slug":"bad-condition-of-driking-water-and-clean-khalilabad-news-gkp4280302146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और सफाई व्यवस्था बदहाल, लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और सफाई व्यवस्था बदहाल, लोग हलकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल और सफाई व्यवस्था बदहाल, लोग हलकान
मगहर कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे बाशिंदे
बारिश के दिनों में रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में मूलभूत सुविधाओं कमी से लोग जूझ रहे हैं। यहां पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। बड़ी समस्या रास्ते की है। बारिश के दिनों में मोहल्ले के लोग रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। जिससे लोगों में दुर्घटना की आशंकी बनी रहती है।
नगर पंचायत मगहर का मोहल्ला इस्लाम नगर रेलवे लाइन के दक्षिण में बसा है। उसी दिशा में ग्राम मोहिउद्दीनपुर और मोहम्मदपुर कठार गांव भी स्थित है। नगर पंचायत का हिस्सा होने के बावजूद मोहल्ला इस्लाम नगर समस्याओं के मकड़ जाल में है। यहां बड़ी समस्या पेयजल की है। यहां सफाई व्यवस्था भी लचर है। नगर व मोहल्लेवासी मनोनीत सभासद त्रिलोकी वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता फैज खान फैजी, तनवीर अहमद, लालचंद यादव, अफरोज खान, जजकल्लाह, गम्मल यादव, जगदीश यादव, अकरम, अशरफ और तस्लीम अंसारी ने बताया कि मगहर कस्बे में आने-जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। संपर्क मार्ग के अभाव में ग्रामवासी व मोहल्लेवासी मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बनी एक रेलवे की पुलिया के नीचे के रास्ते से अस्थायी रूप से आते-जाते हैं। जबकि बरसात के दिनों में पुलिया के अंदर पानी भर जाता है। उसके बाद मोहल्लेवासियों और दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों का आवागमन दुरुह हो जाता है। लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन की पटरी पार कर आते-जाते हैं। जिससे खासतौर पर महिलाओं और स्कूली बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रेलवे लाइन पार कर आते-जाते अब तक छह से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर वार्डवासियों ने कई बार आंदोलन भी किया और ट्रेन रोककर प्रदर्शन भी किया था। जिसके लिए कई लोगों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था और गिरफ्तारी भी हुई थी।
अंडर पास बनाने से रेल प्रशासन ने खड़े किए हाथ
पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व रेल मंत्री से मिलकर अंडर पास बनाने के लिए मांग पत्र सौंपकर मांग की थी। वर्तमान चेयरमैन संगीता वर्मा ने इस आशय का पत्र तत्कालीन सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी को सौंपा था। जिसको पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए अंडरपास बनवाने की स्वीकृत के लिए तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया था। रेलमंत्री ने दो अगस्त 2018 को संबंधित विभाग को उक्त समस्या पर विचार करने का पत्र प्रेषित किया था।इससे नगर व इस्लामनगर वासियों के अलावा ग्रामीणों में आस जगी थी, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रेल पुलिया बनाने से हाथ खड़े कर दिए। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम के जरिए नगर पंचायत मगहर को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि यह पुलिया सिर्फ बरसात के पानी की निकासी के लिए है। इस पुलिया से लगभग 500 मीटर दूरी पर मानवरहित समपार फाटक स्थित है। जिसे जनता के जरिए आवागमन के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए इस रेल पुलिया पर अंडरपास नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इंसेट
शासन की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह अंडर पास बनवाया जा रहा है, लेकिन मगहर में ऐसा नहीं हो रहा है। रेल प्रशासन से अंडर पास बनाए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। वैसे इस्लाम नगर में जो समस्याएं हैं, उसे दूर कराया जाएगा।
संगीता वर्मा, चेयरमैन