फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   awarness programm conduct

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Fri, 13 Aug 2021 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
awarness programm conduct
बेलहर थाना क्षेत्र के लोहसरन बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते थानाध्यक्ष सं? - फोटो : KHALILABAD
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

- बेलहर क्षेत्र के लोहरसन चौराहे पर पुलिस ने अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेलह कला थाना क्षेत्र के लोहरसन में पुलिस ने चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एसओ ने महिलाओं को जागरूक किया। इसके साथ ही मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया।

एसओ संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है। इसके लिए कई हेल्पलाइन बनाए गए हैं। अगर महिलाओं को कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। एसओ ने कहा कि यदि आपको कहीं आते-जाते समय या घर के आस-पास किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090, 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 पर सूचना देनी होगी। शिकायत करने वाले लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कोविड -19 के नियमों के पालन करने के संबंध में भी जागरूक किया और मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। इस अवसर पर महिला आरक्षी संध्या सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed