{"_id":"6a036c56e4d99d32ad062832","slug":"awareness-was-created-about-the-chief-ministers-youth-entrepreneur-scheme-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150436-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में किया गया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शिविर मेंहदावल ब्लॉक सभागार में लगाया गया। इसमें योजना के बारे में लोगों को बताया गया।
सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि योजना के प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी, एसटी, ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित अथवा आईटीआई उत्तीर्ण, पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण, खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित आदि शामिल है। योजनांतर्गत आवेदन पत्र केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैंप विभागीय पोर्टल पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं-युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सहायक प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिव बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।