फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Avoid consuming fast food, otherwise the liver will weaken

Sant Kabir Nagar News: फास्ट फूड के सेवन से बचें, वरना लिवर कर देगा कमजोर

Mon, 17 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Avoid consuming fast food, otherwise the liver will weaken
- जिला चिकित्सालय में लिवर से संबंधित 30 से 40 मरीज प्रतिदिन कराते हैं इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण अधिकतर लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लिवर की बीमारी बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में 30 से 40 मरीज प्रतिदिन लिवर की जांच कराने पहुंच रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। डॉक्टर का कहना है कि नाखून, ऑख के साथ पेशाब का पीला पड़ना लिवर की बीमारी का लक्षण है। डॉक्टर लोगों को फास्ट फूड से बचने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि वर्तमान समय में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। तला-भुना खाना, संक्रमण, रक्त में फैट बढ़ना, पेट में दर्द या सूजन, थकान, स्किन और आंखों की समस्या लोगों में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पुरुषों में इस तरह की परेशानी का कारण शराब का सेवन करना है तो बच्चों में इसकी वजह फास्ट फूड का अधिक सेवन है।
विज्ञापन




000000000000000000000000



बच्चों पर फास्ट फूड का असर ज्यादा

जिला अस्पताल में पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय का कहना है कि अस्पताल की ओपीडी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बच्चों को दिखाने आते हैं। इसमें अधिकतर बच्चों को पेट से संबंधित समस्या है। बच्चे पौष्टिक भोजन करने के बजाय चाट, पकौड़ी, चाउमिन, पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, आदि का सेवन कर रहे हैं। देर रात भोजन करने की आदत भी लिवर को बीमार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000000000000



लिवर से जुड़ी बीमारियां



-पोलियो लिवर से जुड़ी बीमारी है, इसके होने का मुख्य कारण दूषित खानपान है।

- हेपेटाइटिस ए और खराब भोजन और दूषित पानी से होता है।

- हेपेटाइटिस बी, सी और डी रक्त में संक्रमण के कारण होता है।


0000000000000000000000000

सावधानी बरतें और बीमारी से बचें

- सुबह तीन से चार गिलास पानी का सेवन करें

- लिवर के मरीज नारियल पानी व शुद्ध गन्ने का रस का रोजाना सेवन करें।
- सब्जियों का सूप पीएं, अमरूद, तरबूज, नाशपाती, अनार, सेव, पपीता खाएं।
- खाने में सलाद, अंकुरित दाल, उबला हुआ खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed