फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Auto parts shop catches fire due to short circuit

Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट दुकान में लगी आग

Thu, 23 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Auto parts shop catches fire due to short circuit
सांथा लोहरसन के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग-स्रोत ग्रामीण - फोटो : शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं।
सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल और स्थानीय ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के प्रयास करने के एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सांथा क्षेत्र के सांथा-लोहरसन मार्ग परखरिका पांडेय निवासी सत्यम पाण्डेय की सत्यम ऑटो पार्ट्स की दुकान है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग नौ बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी एक मोटरसाइकिल, बैटरी, ऑयल, विभिन्न पार्ट, केबल और इंजन का सामान सहित लगभग पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। भीषण आग के कारण दुकान की दीवारें भी फट गईं, जिससे इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों के अथक प्रयासों के बाद आग पर मुश्किल से काबू पाया जा सका। बेलहर के एसओ अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कुछ नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed