{"_id":"61f2de965c637d15d625f467","slug":"attack-on-pradhan-father-and-nepfhew-khalilabad-news-gkp4250238199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के दौरान प्रधान के पिता और भतीजे पर प्राणघातक हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के दौरान प्रधान के पिता और भतीजे पर प्राणघातक हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के दौरान प्रधान के पिता और भतीजे पर प्राणघातक हमला
घायल वृद्ध का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा उपचार
अज्ञात हमलावरों पर केेेस दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहलवा के प्रधान के वृद्ध पिता और पट्टीदारी के भतीजे पर अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात सोने के दौरान हमला करके घायल कर दिया। प्रधान के घायल पिता का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर मामले की जांच मेें जुटी है।
कोहलवा के प्रधान चंद्रशेखर के 65 वर्षीय पिता भोला प्रसाद और पट्टीदारी के भतीजे 14 वर्षीय सत्यम के साथ मंगलवार की रात गांव में दूसरे वाले मकान पर सोने गए थे। रात में सोने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दोनों लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। बुधवार की सुबह प्रधान की मां जब दूसरे घर पर पहुंची तो दोनों लोगों को घायल पड़ा देखकर शोर मचाई। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। परिजन घायलों को पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायल वृद्ध भोला प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज पौली दीपक दूबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी। वैसे वृद्ध भोला के सिर पर ईंट से प्रहार कर चोट पहुंचाने की बात सामने आ रही है। एसओ विनय पाठक ने बताया कि घटना से जुड़े हर बिंदु पर जांच हो रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि घटना क्यों और किसने की। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।