{"_id":"62cdbafd1de88842047d43c7","slug":"ateva-district-executive-dissolved-khalilabad-news-gkp443479329","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेवा की जिला कार्यकारिणी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेवा की जिला कार्यकारिणी भंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेवा की जिला कार्यकारिणी भंग
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में लिया गया निर्णय
15 जुलाई से शुरू होगा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान
संतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला संयोजक और जिला महामंत्री पद को छोड़कर जिले की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित करने का निर्णय लिया गया।
मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिले से लेकर ब्लॉक तक की समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। केवल जिला संयोजक और जिला महामंत्री पद पर बने रहेंगे। 15 जुलाई से व्यापक रूप से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। सदस्यता शुल्क जिला कार्यकारिणी की निर्धारित रसीद पर प्राप्त किया सकेगा। बिना रसीद कोई शुल्क न लिया जाए।
उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के बाद किया जाएगा। 15 जुलाई को पौली ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन होगा। उन्होंने कहाकि सभी विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
इस दौरान दिनेश कुमार चौहान, हरिकिशोर सिंह, पंकज कुमार चौधरी, विपिन शर्मा, संजय शर्मा, प्रभाष कुमार यादव, राजेेेश मौर्य, राकेश कुमार यादव, हरिशचंद चौधरी, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।