फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Atal Bihari Vajpayee was a man of multifaceted personality.

Sant Kabir Nagar News: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी

Fri, 26 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee was a man of multifaceted personality.
मंहदावल में पूर्व पीएम के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत भ
मेंहदावल। नगर पंचायत के अटल चौक पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जनशताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की। पूर्व प्रधानमंत्री को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया गया।
विज्ञापन


जनशताब्दी वर्ष तथा सुशासन दिवस पर आयोजित अटल चौक पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। जिनका सम्मान पक्ष और विपक्ष दोनों करता था। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति को उन्होंने नई दिशा दी। कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने सर्व समाज को जोड़ने का कार्य किया। आज भी उनकी तमाम कविताएं प्रचलित है। वास्तव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे जो अपनी वाकपटुता के कारण सभी के लोकप्रिय थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास को नई दिशा दी। पोखरण प्रमाण परीक्षण कराकर उन्होंने विश्व को संदेश दिया कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। सदैव राष्ट्र हित की बात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पण करने का कार्य किया। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, दिनेश पांडेय, हैप्पी राय, ब्लॉक प्रमुख बसंत तिवारी, भूपेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष गंगाराम निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष महीप निषाद, कमल यादव, महेश पांडेय, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल जी के जीवन से सीख लेने पर जोर

बेलहर। बेलहर कला ब्लॉक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी को पढ़ कर उससे सीख लेने पर जोर दिया। कहा कि वह राजनेता के साथ ही कवि थे। उनका हृदय मृदुल था। एडीओ पंचायत पंकज सिंह, एकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, सौरभ चौधरी, अजित सिंह, गिरजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, एपीओ मदन गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed