{"_id":"64f4d2d8cd77f248af034bfa","slug":"at-some-places-the-water-atm-is-closed-and-at-some-places-there-is-no-arrangement-for-irrigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2405-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कहीं वाटर एटीएम बंद तो कहीं छाजन की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कहीं वाटर एटीएम बंद तो कहीं छाजन की व्यवस्था नहीं
Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर एक पर बंद पड़ा वाटर एटीएम मशीन। संवाद
-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चयन किया गया
-टिकट वेडिंग मशीन चालू नहीं, टिकट खिड़की पर लग रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है, लेकिन अभी भी यहां पर सुविधाओं का अभाव है। न तो स्वच्छ पेयजल के लिए कोई व्यवस्था हो है और न ही प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार हुआ है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर बने बेंच पर छाजन तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 66 जोड़ी सवारी गाड़ियां आती जाती हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं, लेकिन यहां यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्टेशन पर चार वाटर एटीएम लगाए गए हैं। वर्तमान में एक भी काम नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिस एजेंसी को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इस वजह से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। हालांकि पानी की टोटियां लगाई गई हैं, लेकिन पानी गर्म निकल रहा है, जो पीने लायक नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूरी बनी हुई है।
रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन खराब
टिकट एटीएम न चलने के कारण काउंटर पर टिकट के लिए भीड़ लग रही है। रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार टूट गया है। यात्री राजेश कुमार ने कहा कि कई बेंच पर शेड न होने के कारण काफी परेेशानी हो रही है। भीड़ बढ़ने पर परिवार के साथ फर्श पर बैठना पड़ता है। सत्य प्रकाश ने कहा कि वाटर एटीएम बंद होने से स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। प्रवीन कुमार ने कहा कि प्लेटफाॅर्म तीन पर जहां मालगाड़ी खड़ी होती है, उसके एक हिस्से पर जलभराव बना हुआ है।
विज्ञापन
0000000000000000000000000
कोट
खलीलाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर एटीएम संचालित करने वाली एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो गया है। नई एजेंसी से इसे संचालित कराया जाएगा। कुछ बेंचों पर शेड लगवाए गए हैं, जहां जरूरत है वहां भी शेड लगवाए जाएंगे।
-एके गोंड, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद