{"_id":"6a2c4db435f0cbbee4069e79","slug":"assault-at-home-over-a-feud-fir-registered-against-four-individuals-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152073-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में रंजिश को लेकर चार लोगों द्वारा एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तुलसीपुर निवासी रीना देवी पत्नी श्यामसुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के भान पुत्र मथुरा, चंदन पुत्र रमेश, धीरज पुत्र लक्ष्मण तथा दिनेश पुत्र चंद्रभान उनके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी।
शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके पति श्यामसुंदर तथा कन्हई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में रीना देवी और श्यामसुंदर को चोटें आई हैं।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।