फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aspersion on the character of the broken teenager died

चरित्र पर लांछन से टूटी किशोरी ने जान दी

Tue, 07 Mar 2017 12:06 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 07 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Aspersion on the character of the broken teenager died
मृतक रीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदगढ़ गांव में चरित्र पर लांछन लगने से आहत किशोरी ने जान दे दी। सोमवार दोपहर को उसका शव पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना के केंद्र में है शिव मूरत चौहान का परिवार। रोजगार के सिलसिले में शिव मूरत के मुंबई में होने से गांव में पत्नी सुभद्रा बेटी सरिता (20), रीता(16) और दस साल के बेटे के साथ रहती हैं। सुभद्रा के मुताबिक गांव में ही रहने वाले लाला चौहान ने कुछ दिन पहले रीता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए दुष्प्रचार शुरू कर दिया था। इससे बेटी तनाव में आई तो गांव के संभ्रांत लोगों से लाला चौहान को हिदायत दिलाने का भरोसा देते हुए संभाल लिया था।
विज्ञापन


रविवार रात शराब के नशे में लाला चौहान फिर घर के करीब पहुंचा और बेटी के चरित्र पर लांछन लगाने लगा। उसे रोकने के लिए कोई आगे नहीं आया। इससे परेशान बेटी रीता रात में ढंग से सो नहीं सकी। सोमवार का आधा दिन उदासी में बिताने के बाद दोपहर में चुपचाप घर से निकल गई। पता चलने पर बड़ी बेटी सरिता को तलाशने भेजा तो गांव की सीमा पर वह पेड़ पर दुपट्टे की मदद से बनाए फंदे पर झूलती मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर सुभद्रा और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। फंदा ढीला कर रीता को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि लाला चौहान के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या की नौबत तक पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed