फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP learned about the problems of constables undergoing training.

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की एएसपी ने जानीं समस्याएं

Fri, 28 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
ASP learned about the problems of constables undergoing training.
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा व्यावहारिक पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस सेवा में पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्रवाई की अत्यंत आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आरक्षी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को निरंतर विकसित करना चाहिए।

रिक्रूट आरक्षियों को यूपी पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने को कहा। सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed