{"_id":"61c4c3d0296103053c67e911","slug":"arto-siezed-two-trucks-in-over-load-khalilabad-news-gkp4210205102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ सिद्धार्थनगर ने दो ट्रक सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ सिद्धार्थनगर ने दो ट्रक सीज किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ सिद्धार्थनगर ने दो ट्रक सीज किया
धनघटा। बृहस्पतिवार को आरटीओ सिद्धार्थनगर ने महुली क्षेत्र में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। महुली-विश्वनाथपुर मार्ग पर दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया।
निर्धारित मानक की अनदेखी कर विभिन्न मार्गों पर धड़ल्ले से वाहन चलाए जा रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को आरटीओ विभाग क्रास चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में एआरटीओ सिद्धार्थनगर राजेंद्र प्रसाद ने महुली-विश्वनाथपुर मार्ग पर दो ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ा। चालक ने मौके पर कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। एआरटीओ राजेंद्र प्रसाद ने ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक पर एक लाख सात हजार रुपये और दूसरे ट्रक पर 89 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर सीज करते हुए ट्रकों को महुली पुलिस को सौंप दिया। संवाद