{"_id":"67bb5ce9dbe824fa4b0f7c52","slug":"arogya-mela-long-queue-of-children-suffering-from-cough-fever-vomiting-and-diarrhea-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128999-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : खांसी, बुखार उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : खांसी, बुखार उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों की लंबी कतार
Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई खांसी तो कोई बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। यहीं नही पैर दर्द, गैस, शुगर आदि के मरीज भी आए। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया। हालांकि इस दौरान बच्चों की संख्या काफी अधिक रही। जिले में कुल 1663 मरीजों का इलाज हुआ।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 122 मरीज देखे गए। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल रहे। जिन्हें बुखार, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के की समस्या थी। इसके साथ ही शुगर के मरीज भी रहे। पैर में दर्द, खांसी आदि के मरीज शामिल रहे। जिन्हें दवा दी गई। शुगर के मरीजों की रैंडम जांच हुई। इसके साथ ही उन्हें लैब जांच के लिए सोमवार को बुलाया गया। मरीज जगत, अमित, सबरून्निशा, अनवर ने बताया कि उनके पैर में दर्द और गैस और बुखार की समस्या है। जिसे दिखाने आए थे।
रामदयाल, अनवारूल ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब थी और चार दिनों से बुखार था। अस्पताल की आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 122 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, सुस्मिता पांडेय, दयाराम, रवि पांडेय, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। यहां पर कुल 51 मरीज देखे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 51 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में कुल 1663 मरीज देखे गए हैं।