{"_id":"6922241cdfbd9e5e67055666","slug":"any-negligence-in-sir-will-lead-to-action-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141689-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में किसी प्रकार की लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में किसी प्रकार की लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Sun, 23 Nov 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक पर एसआईआर का निरीक्षण करते डीएम-संवाद
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित कर्मी दंडित किए जाएंगे।
डीएम ने विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत नाथनगर, विकासखंड हैंसर व विकासखंड पौली में एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों के प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम व संबंधित बीडीओ से कहा कि वे बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरवा कर जमा कराने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि इस कर में लापरवाही करने वाले सभी संबंधित अधिकारी दंडित किए जाएंगे। एसआईआर कार्य महत्वपूर्ण कार्य है। इसको निर्धारित समय अवधि में प्राथमिकता पर कराया जाए।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम ने ब्लाॅक सभागार पौली में बैठक की। बीडीओ श्वेता वर्मा से एसआईआर फार्म के बारे में वृहद जानकारी ली। एसआईआर फार्म भरने में लगे एडीओ पंचायत सुपरवाइजरों व अन्य कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के साथ प्रपत्रों को सही तरीके से भरवाने के निर्देश दिए। प्रपत्र को ठीक प्रकार से भरवाने के अलावा इसकी बारीकियों को बताया। उन्होंने कहा की प्रपत्र को घर-घर वितरण कराकर जल्द से जल्द फार्म इकट्ठा कर एप पर अपलोड कराया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह, विश्व विजय पांडेय, राजेश यादव, बृजेश यादव, अमरीश पटेल, राम प्रताप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
एडीएम ने एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग के लिए किया जागरूक
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों को भरने से लेकर एप पर अपलोड किए जाने तक की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। आम जनमानस को एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए जागरूक किया।
एडीएम ने मोहल्ला बंजरिया के शिमला नर्सरी के पास, नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर सात एवं नगर पंचायत मेंहदावल में आमजन मानस को जागरूक किया गया। उन्होंने एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर फॉर्म भरवाकर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही कदापि नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर व नगर पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।