फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anti-worm medicine given to children in government schools

Sant Kabir Nagar News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई कृमिरोधी दवा

Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anti-worm medicine given to children in government schools
शहर के एक स्कूल में छात्रा को एलबेंडाजोल का टैबलेट ​खिलाते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद के स्कूलों में बच्चों को कृमिरोधी दवा खिलाई गई। इसके साथ ही उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जनपद में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर किशोरियों को प्रति वर्ष दो बार पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाती है।
जिससे कृमि उनके पेट में रहकर उनके पोषण को खाकर कुपोषित न कर सकें। एनीमिया मुक्त भारत के तहत सरकार का कृमि मुक्ति अभियान पर विशेष बल दिया जाता है।
10 फरवरी को जनपद के समस्त 9 ब्लॉकों और अरबन क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके तहत कुल 9,68,000 बच्चों और किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहाकि जो बच्चे 10 फरवरी को टैबलेट खाने से छूट जाएंगे ऐसे सभी बच्चों को 14 फरवरी को आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहन गुप्ता, जिला सलाहकार दीनदयाल वर्मा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाया और जागरूक किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खलीलाबाद में अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. वरुणेश दूबे और बीपीएम अभय त्रिपाठी द्वारा बच्चों में कृमिरोधी दवा का सेवन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed