फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Annoying people for everyday shopping

रोजमर्रा की खरीदारी के लिए लोग परेशान 

Thu, 10 Nov 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 10 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 Annoying people for everyday shopping
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने का असर बाजार में दिखने लगा। बृहस्पतिवार स्थिति यह रही कि बाजार में ग्राहकों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार जरूरी सामानों की खरीदारी कैसे करें। वहीं दुकानदार भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


शहर के गोलाबाजार सहित अन्य मार्केट में ग्राहक रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी करने पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। दुकानदार यह कहते दिखे कि छुट्टा रुपया दें तभी सामान मिल पाएगा। ऐसे में लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। गोलाबाजार निवासी दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि वैसे भी छोटे नोट मार्केट में कम हैं, एक दिन में ही जो छोटे नोट थे वह खत्म हो गए हैं। अब सामान खरीदने के बाद शेष रकम की वापसी कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में लोगों को वापस करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। 
विज्ञापन


जिन लोगों ने चालीस रुपये की सब्जी खरीदी और सौ का नोट दिया, उनसे भी दुकानदार खुला पैसा मांग रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि छुट्टा नहीं है, ऐसे में दिक्कत आ रही है। साबुन खरीदने दुकान पर गए दिलीप कुमार ने बताया कि दुकानदार छुट्टा पैसे मांग रहे हैं, अब कहां से छुट्टा कहां से लाएं। चीनी खरीदने गए बाल किशुन ने बताया कि कई दुकान पर जा चुके हैं, लेकिन एक किलो चीनी छुट्टा रकम न होने की वजह से नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहे एटीएम ः गुरुवार को भी शहर में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम बंद रहे। ऐसे में पूरी तरह से बैंकों पर ही निर्भरता रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण तमाम लोग हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। वैसे शुक्रवार से एटीएम खुलने है, उम्मीद है कि इसके बाद कुछ राहत मिलेगी।  

  
विद्युत बिल जमा करने पर स्वीकार होंगे पांच सौ व हजार के नोट ः जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक विद्युत बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं से पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। शुक्रवार को बिल रात 12 बजे तक जमा होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिन लोगों को विद्युत बिल जमा करना है वह पांच सौ व एक हजार के नोट जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। वहीं नगर पालिका खलीलाबाद में जलकर और गृहकर रात 12 बजे तक जमा होगा। इस अवसर पर 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है। वे शुक्रवार शाम सात बजे तक दफ्तर में जमा करा सकते हैं। ऐसे वाहन स्वामियों से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट  लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed