फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ANM center built in Mahuari village is in bad shape

महुआरी गांव में बना एएनएम केंद्र बदहाल

Sun, 13 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
ANM center built in Mahuari village is in bad shape
महुआरी गांव में बना एएनएम केंद्र बदहाल
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर संचालित हो रहा केंद्र
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। महुआरी गांव का एएनएम केंद्र देखरेख के अभाव में बदहाल है। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घर से एएनएम केंद्र संचालित हो रहा है। जिम्मेदार जानबूझकर भी अनजान बने हुए हैं, जिससे लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मंशा फ्लाप साबित हो रही है।
गांव के रूआब अली, रामदीन, राम चंद्र, शमसुद्दीन, मो ताहिर, लक्ष्मी, जलालुद्दीन आदि ने बताया कि महुआरी गांव का एएनएम केंद्र कई साल से जर्जर हालत में है। 2009 में एक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने एएनएम केंद्र के जर्जर भवन को गिराकर उसी जगह पर फिर से नया एएनएम केंद्र भवन का निर्माण कराया। इसमें पुराने भवन की ईंटों का प्रयोग किया गया। एएनएम केंद्र के भवन निर्माण में मानक के मुताबिक निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे निर्माण के बाद ही एएनएम केंद्र की छत व दीवार का प्लास्टर गिरने लगा। गांव वालों ने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध भी किया था। तत्कालीन नायब तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने मौके की जांच की, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आलम यह है कि एएनएम सेंटर की फर्श पूरी तरह से टूट गई है। शौचालय, हैंडपंप नहीं है। एएनएम संगीता ने बताया कि वह 2015 से तैनात हैं। सेंटर पर आशा सरस्वती, कुमारी सोनी व रामरती देवी की भी तैनाती है। उन्होंने बताया कि जबसे वह तैनात हैं, तब से एएनएम सेंटर भवन जर्जर है। खिड़की और दरवाजे टूटे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विंदुमती व कुसुम के घर पर बैठ कर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व दवाएं दी जाती हैं। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में दो दिन गांव में टीकाकरण व दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा आसपास के गांव उसरा शहीद, मूड़ाडीहाखुर्द, पिपराडोमन, करमाडोमन, रसूलपुर में भी ड्यूटी है।
विज्ञापन

महुआरी ग्राम प्रधान शाहिना खातून ने बताया कि एएनएम केंद्र के भवन का कायाकल्प उनके प्राथमिकता में शामिल हैं। केन्द्र भवन का कायाकल्प कराकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी है। एएनएम को साफ सफाई करवाकर सेंटर को संचालित करने के लिए कहा गया है। जब केंद्र का भवन है तो किसी के घर से सेंटर संचालित नहीं करना चाहिए। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ जगदीश पटेल, अधीक्षक सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed