फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   animal

चार लाख पशुओं की होगी जियो टैगिंग

Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
animal
बड़े पशुओं को बैगनी और छोटे पशुओं के कान में लगेगा पीले रंग का छल्ला
विज्ञापन

छल्ले पर दर्ज रहेगा कोड, जिसमें पशुओं का पूरा ब्योरा रहेगा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के चार लाख पशुओं की पशुपालन विभाग जियो टैगिंग करेगा। बड़े पशुओं में पीले और छोटे पशुओं को बैगनी कलर का छल्ला लगाया जाएगा। छल्ले पर कोड लिखा होगा, जिसमें पशुओं का पूरा रिकार्ड दर्ज होगा। जियो टैगिंग के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
पशु पालन विभाग पशुओं में तरह-तरह की होने वाली बीमारी को लेकर सतर्कता बरत रहा है। पशुओं के इलाज के दौरान उन्हें पहले से कौन सी बीमारी थी इसका पता नहीं चल पाता था। जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग पशुओं की जियो टैंगिग कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत पशु पालन विभाग के कर्मी पशु पालकों के घर जाकर पशुओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे। इसके साथ ही पशुओं की फोटो भी लेंगे उसके बाद उनकी जियो टैगिंग करेंगे। पशु कब पैदा हुआ, कब-कब उसे टीका लगा और कब वह बीमार रहा इसका पूरा रिकार्ड जियो टैगिंग में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद हर पशुओं का अलग-अलग कोड रहेगा। जो छल्ले पर दर्ज किया जाएगा। छल्ला पशुओं के कान में लगाया जाएगा। जिसमें बड़े पशुओं को बैंगनी और छोटे पशुओं को पीले कलर का छल्ला लगाया जाएगा। यह छल्ला ऐेसे लगाया जाएगा ताकि कोई व्यक्ति उसे निकाल न सके। इसके साथ ही जब भी पशुपालन विभाग को उक्त पशु के बारे में पता करना होगा तो छल्ले पर दर्ज कोड से पूरी जानकारी हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन

जिले में पशुओं की संख्या
क्रम संख्या पशु संख्या
1- बकरी- 1,50,000
2- भेड़- 3,000
3- सुअर- 1,150
4- गाय- 95,000
5- भैंस- 1,50,000
जिले में चार लाख पशुओं की जियो टैगिंग की जानी है। इसके तहत पशु के कान छल्ला लगाया जाएगा। जिस पर कोड बना रहेगा। जब भी जरूरत होगी तो कोड के माध्यम से पशु के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed