फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   animal inspection

Sant Kabir Nagar News: लंपी की रोकथाम के लिए लेकर नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
animal inspection
पशुओ में लंपी बीमारी को लेकर सांथा में ​स्थलीय निरीक्षण करते नोड्ल अ​धिकारी।संवाद
संतकबीरनगर। शासन और डीएम महेंद्र सिंह तंवर के लंपी स्किन बीमारी के सर्वेक्षण एवं रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश पर शासन से नामित नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता और डॉ. पीसी रावत ने विकास खंड बघौली और विकासखंड साथा के ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही लंपी स्किन बीमारी से प्रभावित पशुओं के स्वामियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को लंपी स्किन बीमारी, उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिले में कोई भी नया लंपी स्किन बीमारी का केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडो में कुल 2700 डोज टीकाकरण किया गया तथा जनपद में पर्याप्त मात्रा में गोट पाक्स वैक्सीन उपलब्ध है। दोनों नोडल अधिकारी 18 सितंबर तक यहां रहकर शासन के निर्देश में लंपी बीमारी की समीक्षा करेंगे और समस्त टीमों से समन्वय स्थापित करते हुए लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.देवेंद्र सिंह यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी हरैया द्वितीय डॉ. रामकुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी रामनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed