फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry people, said the best time to answer Spoke

गुस्साए लोग, बोले- जवाब देने का यही सही वक्त

Wed, 21 Sep 2016 11:38 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 21 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Angry people, said the best time to answer Spoke
बखिरा में नवाज शरीफ का पुतला जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले से नाराज लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मेंहदावल में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया गया। लोगों ने एक स्वर से मांग की कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का यही सही वक्त है। साथ ही लोगों ने पाक को सबक सीखाने की मांग की। 
विज्ञापन


मेंहदावल में बुधवार को कस्बे के  शीतला माता मंदिर पर बैठक कर शहीद गणेश शंकर समेत उड़ी की घटना में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू ने केंद्र सरकार से शहीदों के परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग की। शहीद गणेश शंकर यादव के गांव घूरापाली के विकास के लिए त्वरित प्रयास करते हुए मेंहदावल-घूरापाली मार्ग को शहीद के नाम पर करने की मांग की। 
विज्ञापन


 इसके बाद तिरंगा यात्रा निकालकर एकजुटता का संदेश देते हुए पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की गई।  नगर पंचायत के सभासद पूरन सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में शामिल युवाओं ने उड़ी मेें आतंकी हमले की घटना को कायरता पूर्ण बताया। रिटायर्ड शिक्षक कृपाशंकर पांडेय और सभासद ने कहा कि पाकिस्तान हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि अब जवान खोने को वक्त नहीं, बल्कि पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है। यात्रा बहबोलियां, अंजहिया बाजार, चौक बाजार, ठाकुरद्वारा, मेंहदावल बस स्टैंड आदि स्थानों से गुजरी। इस दौरान युवाओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत के शहीदों को मिले सम्मान, मोदी जी पाकिस्तान पर करो कार्रवाई के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बजरंगी वर्मा, आलोक सिंह, मनीष सिंह मन्नू, आलोक सिंह, विश्वजीत सिंह, दिवाकर सिंह, आरिफ अंसारी, विरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह राही, बुद्धु जायसवाल, मनीष हिन्दू, जितेन्द्र चौबे, विनोद सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, आशीष सिंह, अमर सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, सोनू शाही, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, धनघटा तहसील के अधिवक्ता तहसील से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धनघटा चौक पर पहुंचे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया, जिसमें पाकिस्तान को सबक सिखाएं जाने की मांग की। इस दौरान अरविंद श्रीवास्तव,  प्रेमनरायन मिश्र, विश्वभंर प्रसाद, बाबूलाल, कुमारी शांता श्रीवास्तव, लालशरण सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम मौर्य, योगेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, विजय श्रीवास्तव, बालकृष्ण चतुर्वेदी, मिठाईलाल, सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय गौ-रक्षा आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ, कोपिया व संस्कृत विद्यालय बखिरा में पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला जलाया। साथ ही पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किये जाने की मांग की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिधि ने कहा कि पाक की नापाक हरकत से देशवासियों के सब्र का बांध टूट गया है। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के आचार्य जगन्नाथ प्रसाद,, रविंद्र सिंह, शंकर सरन, पंकज पाठक, आदर्श पांडेय, प्रेमचंद पाठक, वंशीधर मिश्र आदि लोग शामिल रहे।धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में हियुवा कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए नवाज शरीफ का पुतला जलाया। हियुवा सांथा के ब्लाक अध्यक्ष आलोक राय व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में लोग धर्मसिंहवा के चौराहे पर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। इस दौरान रामदेव यादव,रामलौट, राजकमल उपाध्याय, कैलाश वर्मा अनिल मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नेता जी सुबाष चंद्र बोष इंटर कालेज पर बच्चों द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed