{"_id":"585034984f1c1b686f64a8c3","slug":"angry-at-not-getting-the-money-the-bank-was-closed-put-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम न मिलने पर गुस्सा, बैंक बंद कराया, जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम न मिलने पर गुस्सा, बैंक बंद कराया, जाम लगाया
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक की धनघटा शाखा जब दोपहर एक बजे तक नहीं खुली तो गुस्साए लोगों ने कलवारी- धनघटा मार्ग को जाम कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के 35वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम पहले से बंद हैं। हालांकि तीन दिनों के बाद बैंक खुलने पर नगर क्षेत्रों के एटीएम में कैश मिला। यहां लंबी कतार देखी गई। पूर्वांचल बैंक की अधिकांश शाखाएं रकम के अभाव में बंद रहीं, जो खुलीं भी थीं, वहां भुगतान नहीं हो पाया। उधर, रकम न मिलने पर बेलहर, धनघटा, हैंसर बाजार में गुस्साए लोगों न जाम लगा दिया, जबकि सांथा स्टेट बैंक की शाखा में प्रति उपभोक्ता 500 रुपये भुगतान किए जाने से नाराज लोगों ने बैंक के शटर को करीब 30 मिनट तक बंद कर दिया। पुलिस के समझाने पर लोग माने। वहीं उमरिया बाजार स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर कतार में लगीं तीन महिलाएं अचेत हो गईं।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक की धनघटा शाखा जब दोपहर एक बजे तक नहीं खुली तो गुस्साए लोगों ने कलवारी- धनघटा मार्ग को जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर माने। वहीं हैंसर बाजार में पूर्वांचल बैंक की शाखा पर रकम न मिलने से नाराज लोगों ने बैंक के सामने रामजानकी मार्ग को दो घंटे तक जाम लगाए रखा। पीएनबी की उमरियां बाजार शाखा में काफी भीड़ थी। इस दौरान कतार में खड़ी सुभद्रा (50),पार्वती (53), नीलम (42) अचेत हो गईं। कुछ देर बाद इन्हें होश आया। यहां दोपहर 12 बजे के बाद दो- दो हजार रुपये का भुुगतान हुआ।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, स्टेट बैंक की सांथा शाखा पर 500-500 रुपये भुगतान दिए जाने से उपभोक्ता नाराज हो गए। लोगो ने बैंक के मुख्य शटर को बाहर से बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। भुगतान लेने आए अशोक कुमार ,शमशाद अली ,रविअव्वल अंसारी ,गुलाम अली ,इम्तियाज अहमद ,आमिना खातून ,सुशीलादेवी आदि का आरोप था कि उनके घरों पर शादी है और शाखा प्रबंधक द्वारा मनमाने ढंग से मात्र पांच सौ रुपये का भुगतान किया जा रहा था। जिससे लोग उग्र हो गए। चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव को हुई और वह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराए ।
विज्ञापन
बेलहर प्रतिनिधि, एसबीआई बेलहर कलां पर भुगतान नहीं पाने से नाराज लोगों ने बैंक के पास नंदौर- रुधौली मार्ग को जाम कर दिया। इससे दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। शाखा प्रबंधक बीपी त्रिपाठी ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को शाखा पर पैसा खत्म हो गया था। कैश नहीं होने की वजह से भुगतान नहीं हो पाया। उपभोक्ता हरीश चंद यादव, गोलू लाला, जोखन यादव, प्रियंका, कलवाती देवी, किरन, रीता देवी, आसिया खातून, राम करन, धीरज, राजन राय, विक्की, रामकेश, सतोष, विरेंद्र यादव, प्रभु यादव, श्रीराम यादव आदि ने बताया कि लोग भुगतान के लिए परेशान है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की मेंहदावल शाखा में स्थानीय पेट्रोल पंपों और व्यापारियों द्वारा जमा किए गए कैश से लोगों को रकम दी गई। हालांकि दोपहर दो बजे कैश खत्म होने पर यहां बैंक के गेट पर ताला लगा दिया गया। जबकि पूर्वांचल बैंक, सेंट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक, इलाहाबाद बैंक पर कैश की किल्लत भुगतान नहीं हो पाया।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे की एसबीआई, पूर्वांचल और आंध्रा बैंक में सुबह से ही लोग भुगतान के लिए कतार में लगे थे, लेकिन कैश न होने से भुगतान नही पाए। उपभोक्ता राम कुमार, हरिशंकर, नीरज कुमार,विजय, सुमनलता आदि ने बताया कि तीन दिन के बाद बैंक खुला है, लेकिन भुगतान नहीं मिल पाया।
आखिर कैसे घर का खर्च चले समस्या है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे दो करोड़ मिला। उसके बाद बैंकों पर थोड़ी- थोड़ी रकम भेजी गई है। लेकिन समय से कैश नहीं पहुंचने से अधिकांश शाखाओं पर भुगतान नहीं हो पाया। देर शाम तक जहां लोग विड्राल भर कर कैश आने का इंतजार कर रहे थे, वहां भुगतान किया गया।