फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by tying the goat, the elders tied the young man to a tree and beat him.

Sant Kabir Nagar News: बकरी बांधने से नाराज मनबढ़ों ने युवक को पेड़ में बांधकर पीटा

Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Angered by tying the goat, the elders tied the young man to a tree and beat him.
- कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में रविवार देर शाम की घटना
विज्ञापन

- सात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धर्मपूरा गांव में रविवार देर शाम को बकरी बांधने से नाराज मनबढ़ों ने एक युवक को पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। देर रात लोग युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि देवनारायन पुत्र इंद्रनाथ निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया कि रविवार की शाम को वह पोखरे पर गए था। जहां पर देखा कि कुछ बकरियां उसके खेत में चर रही थी। उसने दो बकरियों को बांध लिया। बकरियों के मालिक उसे गाली देने लगे। तब उसने कहा कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति को ले आओ तब वह बकरी देगें। इससे नाराज विपक्षी जितेंद्र पुत्र अजात व छह अज्ञात के साथ घर से वापस आए। उसको मारा-पीटा और निवास स्थान धर्मपुरा ले जाकर पेड़ में बांध कर मारा-पीटा।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में उसको ज्यादा चोटें आई। इसके बाद डायल 112 के कर्मियों ने वहां से छुड़ाकर कोतवाली लेकर आई।
कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में घायल को मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed