{"_id":"605f72588ebc3e593b402973","slug":"an-youngster-was-died-by-hanging-khalilabad-news-gkp3900359146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकने से हुई थी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकने से हुई थी किशोरी की मौत
विज्ञापन
लटकने से हुई थी किशोरी की मौत
बखिरा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्षेत्र के साहूपार निवासी किशोरी की मौत लटकने से होना आया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है।
एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि साहूपार गांव निवासी 15 वर्षीय चंदा पुत्री अशोक का शव बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग आई है। किशोरी की मौत लटकने से होने की बात सामने आने पर आत्महत्या का मामला मान कर जांच की जा रही है। वैसे पूछताछ में पीड़ित पिता अशोक ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी। बेटी की दवा कराई गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से ठीक से दवा भी नहीं करा पा रहा था। उन्होंने डिप्रेशन में बेटी के जरिए आत्मघाती कदम उठा लेने की आशंका जाहिर की। संवाद