फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An agricultural exhibition was held on Farmers' Day, and farmers were honored.

Sant Kabir Nagar News: किसान दिवस पर लगी कृषि प्रदर्शनी, कृषक सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
An agricultural exhibition was held on Farmers' Day, and farmers were honored.
मगहर के कबीर आडोटोरिया में किसान दिवस पर सम्मानित किसान-स्रोत सूचना
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर अकादमी ऑडिटोरियम में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस, किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए सानों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

किसान मेले के अवसर पर जनपद के किसानों एवं कृषि विभाग की ओर से उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, पशुपालन, मधुमक्खी पालन एवं फसल विविधीकरण से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। डीएम ने किसानों के नवाचारों की सराहना की। कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि कृषि के साथ-साथ सहायक गतिविधियों जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी एवं मूल्य संवर्धन को अपनाकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर नई तकनीकों को सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण एवं जल संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गईं। किसानों ने भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के कृषि, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग व मत्स्य विभाग के चयनित किसानों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अन्य किसानों को भी उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल समेत अन्य मौजूद रहे।

मगहर के कबीर आडोटोरिया में किसान दिवस पर सम्मानित किसान-स्रोत सूचना

मगहर के कबीर आडोटोरिया में किसान दिवस पर सम्मानित किसान-स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed