फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   allegation of threatening on college administration

Sant Kabir Nagar News: छात्रा के परिजनों का आरोप, मौत की वजह नहीं बता रहे, दे रहे धमकी

Sat, 13 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
allegation of threatening on college administration
मृतका छात्रा शइस्ता प्रवीन की फाइल फोटो।
छात्रा का भाई डीएम से मिला, न्यायिक जांच की मांग की
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज की छात्रा शाइस्ता परवीन की मौत के मामले में स्पष्ट जानकारी न देेने का आरोप परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया है। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा का पीड़ित भाई शुक्रवार को डीएम से मिला और शिकायत पत्र देकर मामले की न्यायिक जांच की मांग की।
छात्रा के भाई आमिर आजाद का आरोप है कि उसकी बहन शाइस्ता परवीन एचआरपीजी कॉलेज में सैन्य विज्ञान से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रही। कॉलेज की ओर से सात नवंबर को सुबह करीब आठ बजे शैक्षणिक भ्रमण पर सोनौली बाॅर्डर पर मिलिट्री अधिकारियों से मिलाकर वापस लाने की बात कही गई थी। इसमें पिता भी जाना चाहते थे। परंतु महाविद्यालय के शिक्षकों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि शैक्षिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों के साथ भ्रमण पर गए शिक्षक सोनौली बॉर्डर के बजाय बुटवल और पाल्पा के खतरनाक स्थानों पर लेकर चले गए। जहां आम आदमी का जाना निषिद्ध किया गया है। खतरनाक स्थान पर बिना किसी सुरक्षा उपाय के शिक्षक व महाविद्यालय तंत्र की उपेक्षा व लापरवाही के कारण बहन शाइस्ता परवीन की पाल्पा के हैम में डूबने से मौत हो गई। बहन की मौत की पूरी जिम्मेदारी शैक्षणिक भ्रमण पर गए शिक्षक वह महाविद्यालय की लापरवाही का परिणाम है। जब इस बारे में महाविद्यालय से जानकारी मांगी गई तो वहां से धमकी दी जा रही है। कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। परिवार के लोगों को धमकी दी जा रही है। इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मौत के बाद एचआरपीजी कॉलेज 10 दिन तक हो गया था बंद
संतकबीरनगर। स्नातक छात्रा शाइस्ता परवीन की मौत के बाद अचानक कॉलेज को बंद कर दिया गया था। कॉलेज करीब 10 दिन तक बंद रहा। हालांकि, इस दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य व अन्य शिक्षक छात्रा के घर पहुंचे थे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया था। इसके बाद तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

कोट
इस तरह की कोई जानकारी छात्रा के परिजन नहीं मांगे हैं। अगर जानकारी मांगते हैं तो पूरा सहयोग किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन छात्रा के पीड़ित परिजनों के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी।
-प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed