{"_id":"62bb3cbd29507902e622c5ac","slug":"allegation-of-sexual-intercourse-khalilabad-news-gkp441960784","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
धनघटा। क्षेत्र के गांव की विधवा से उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बारी आई तो इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़िता और बच्चों की परवरिश का हवाला देकर गांव के एक युवक ने उससे नजदीकी बढ़ा ली। शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे 40 हजार रुपये भी ले लिया। मंगलवार को पीड़िता धनघटा थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद