{"_id":"627a9ac887953632e3449bb6","slug":"allegataion-of-not-register-case-khalilabad-news-gkp43640090","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप
धनघटा। छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने से पुलिस कतरा रही है। दस दिन पूर्व महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने उसी दिन धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
महिला का कहना है कि उसके पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। 30 अप्रैल की सुबह काम के सिलसिले में घर से बाहर चले गए। दोपहर में महिला घर पर सोई थी। आरोप है कि उसी समय गांव निवासी एक युवक उसके घर पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक के चंगुल से बचाने के प्रयास में महिला के कपड़े भी फट गए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने उसी दिन थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे बदनाम करने के लिए गांव में तरह-तरह की साजिश कर रहा है। मंगलवार को पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। एसओ विनय पाठक ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। पता करा कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद