{"_id":"64c158c015064728ab019ddb","slug":"alams-procession-on-seventh-moharram-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-789-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस
Wed, 26 Jul 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम पर निकले जुलूस में करतब दिखाते युवा।
-खलीलाबाद और मगहर में निकला जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर में सातवीं मोहर्रम के अलम का जुलूस कर्बला की याद में बुधवार को पूरे अकीदत के साथ निकाला गया। जिसमें विभिन्न कमेटियों के लोगों ने शामिल होकर जुलूस को भव्यता प्रदान की। मर्सिया की सदाओं के बीच निकले इस अलम जुलूस के कारण नगर का माहौल गमगीन हो गया।
खलीलाबाद शहर के पठान टोला, अंसार टोला, पूर्वी बजरिया, बिधियानी आदि मुहल्लों में शाम को सातवीं मोहर्रम के अलम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान नौजवान ,बच्चे सभी ढोल-ताशे आकर्षक अंदाज में बजाते रहे। साथ ही लोग मर्सिया पढ़ने के साथ तलवारबाजी, गतका, लाठी आदि के हैरतअंगेज करतब भी दिखाते रहे।
इसी तरह कस्बा मगहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सातवीं मोहर्रम के अलम का जुलूस सायं निकाला गया। जिसे लेकर नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। इस जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग अलम को लेकर के धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ नौजवान ढोल ताशे बजाने में मशगूल रहे। इसके अलावा विभिन्न कमेटियों के नौजवान जगह-जगह लाठी चलाने, गतका खेलने व तलवारबाजी की कला का हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अलम का जुलूस नगर के शेरपुर, चूड़ी फरोश, अंजान शहीद, दर्जी टोला, तकिया बाजार, मोहनलालपुर आदि मोहल्लों से निकलकर अंजान शहीद मोहल्ले में शामिल हुआ। वहां से लम्बे काफिले के साथ निकला जुलूस तकिया बाजार में पहुंच कर समाप्त हुआ।जिसके बाद अलम का जुलूस अपने-अपने चौक के लिए रवाना हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
शहर में सीओ सदर दीपांशी राठौर व कोतवाल सर्वेश राय के निर्देशन में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस मौजूद रही। वहीं मगहर में चौकी इंचार्ज रजनीश राय के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस मौजूद रही। नगर में शांतिपूर्वक अलम का जुलूस संपन्न हुआ। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सिराज खान, सभासद अवधेश सिंह, शिबतैन मुस्तफा, अहमद आलम, अब्दुन्नवी, एबादुन्नबी, रमजान अली, बदरउज्जमा, मेंहदी हसन, अबरार आलम, बदरुद्दीन, आदि लोग मौजूद रहे।