{"_id":"64b6d4480b5500354f072a56","slug":"akshay-selected-for-the-post-of-data-scientist-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-475-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाटा साइंटिस्ट के पद पर अक्षय का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाटा साइंटिस्ट के पद पर अक्षय का हुआ चयन
Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
अक्षय प्रताप सिंह छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के इंटरमीडिएट पास छात्र अक्षय प्रताप सिंह का चयन कंप्यूटर साइंस के विशेष ब्रांच में आईआईटी मद्रास के जरिए आयोजित डाटा साइंटिस्ट के लिए हुआ है। जिस पर विद्यालय के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विद्यालय के भौतिक प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र अक्षय कुमार सिंह ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। प्रथम प्रयास में ही उसका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स आज के समय में सबसे तेज उभरते डाटा साइंस और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में भारत की अग्रता को बनाने के लिए लाया गया है। आने वाले पांच वर्षो में दुनिया में लगभग एक करोड़ डाटा साइंटिस्ट की मांग होगी। अक्षय की इस सफलता पर प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव, हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, रसायन विज्ञान प्रवक्ता मनोज मिश्र आदि ने बधाई दी है।