फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Airforce personnel carrying a fuel tank truck that fell in the field.

Sant Kabir Nagar News: भागो हमला हो गया है... किसी दुश्मन देश ने मिसाइल गिरा दी है

Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Airforce personnel carrying a fuel tank truck that fell in the field.
-जगुआर विमान के दो फ्यूल टैंक के खेत में गिरने पर वहां काम कर रहे लोगों की यही थी पहली प्रतिक्रिया
विज्ञापन

अचानक आसमान में दिखा विमान, उसके जाते ही तेज आवाज के साथ दो चीजें गिरीं
डर कर जान बचाने के लिए खेत में काम कर रहे मजदूर काफी दूर जाकर खड़े हुए
पुलिस आई तो बताया कि जगुआर विमान के फ्यूल टैंक गिरे हैं, तब जान में जान आई

पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। किसी ने कहा कि मिसाइल गिरी है और किसी ने कहा कि रॉकेट लांचर। सभी को लगा कि किसी दुश्मन देश ने मिसाइल से हमला कर दिया है। यही सोचते और कहते हुए मजदूर खेत से दूर चले गए। मैं भी उनके साथ भागा। डर लग रहा था कि यदि विस्फोट हो गया तो क्या होगा। काफी दूर जाने के बाद हम लोग खड़े होकर विमान से गिरी चीज को देखने लगे। यह कहना था अनिल राय का, जो घटना के समय अपने खेत में मजदूरों से काम करवा रहे थे। उनके खेत से कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में जगुआर विमान के दो फ्यूल टैंक गिरे थे।
अनिल राय ने बताया कि हम खेत से भाग कर कुछ दूरी पर खड़े होकर आपस में चर्चा कर ही रहे थे कि गांव से बहुत सारे लोग आ गए। उनका कहना था कि तेज आवाज के साथ कोई चीज गिरी है। उनमें से भी कई कह रहे थे कि मिसाइल गिरी है। किसी देश ने हमला कर दिया है। दूर ही रहो, नहीं तो विस्फोट हो जाने पर जान चली जाएगी। कोई कह रहा था कि राकेट लांचर गिरा है। नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

अनिल राय ने बताया कि यह सब अचानक हुआ। पहले आसमान में एक विमान उड़ता दिखाई दिया। विमान गोरखपुर की तरफ चला गया तो तेज आवाज के साथ राकेट लांचर जैसी दो चीजें खेत में गिरीं। एक पल को लगा कि आज जान चली जाएगी। किसी दुश्मन देश ने अटैक कर दिया है। मिसाइल गिरा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हम लोग बहुत तेजी से खेत से निकल कर दूर चले गए। काफी दूर जाने के बाद जान में जान आई। यकीन ही नहीं हो रहा था कि हमारे पास ऐसी कोई चीज गिरी है और हम बच गए हैं। कहा कि यदि हम लोगों के ऊपर गिर जाता तो बचना मुश्किल था। करीब 20 मिनट बाद भीड़ जमा हो गई। कुछ पुलिस वाले आ गए। उन्होंने बताया कि जगुआर विमान के दो फ्यूल टैंक गिरे हैं। करीब आधे घंटे बाद गाड़ियों का काफिला खेतों तक पहुंच गया। फिर टैंक को देखने के लिए नजदीक गए। बहुत सारे लोग पहुंचने लगे। तरह-तरह की चर्चा करने लगे। पुलिस ने रस्सी से घेरा बना दिया। टैंक के नजदीक किसी को नहीं जाने दिया। उनका कहना था कि एयरफोर्स के अधिकारी आ रहे हैं। वे इसे ले जाएंगे। बाद में एयरफोर्स के अधिकारी आए और ट्रक पर लादकर ले गए।


चार घंटे बाद पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी
जगुआर विमान का फ्यूल टैंक दोपहर करीब 1:40 बजे खेत में गिरा था। इसके चार घंटे बाद एयरफोर्स के अधिकारी ट्रक लेकर पहुंचे और फ्यूल टैंक को उठाकर ट्रक में लादे और लेकर चले गए। इस दौरान अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि देश की सुरक्षा का मामला है। इसलिए इस पर कुछ भी बयान नहीं दिया जा सकता है। यह पूरी गोपनीय है। एयरफोर्स से आए अधिकारी चेतन जीके ने बताया कि जगुआर का रूटीन प्रशिक्षण था। जगुआर फ्यूल टैंक गिरा और उसे लेने आए हैं। उन्होंने आगे कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।


मिसाइल गिरने की सूचना पर लोगों की लग गई भीड़
झीनखाल बंजरिया में सोमवार को मिसाइल गिरने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई जानने के लिए उत्सुक था कि मिसाइल कैसी दिखती है, लेकिन जब लोगों को पता चला कि वह मिसाइल नहीं है, जहाज का फ्यूल टैंक है, तो राहत की सांस ली। इससे पहले लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे थे। पुलिस कर्मियों ने समझाया कि यह फ्यूल टैंक है, इससे कोई खतरा नहीं है।

शहर में गिरता तो हो जाती बड़ी घटना
जगुआर विमान का फ्यूल टैंक शहर से दूर खेत में गिरा। अगर यह शहर या किसी कस्बे में गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में पूरे दिन चर्चा रही। शहर के सुनील प्रजापति, सुखेंद्र सिंह, जय प्रकाश का कहना था कि एयरफोर्स के लोग भी खाली जगहों पर ही ऐसा कार्य करते हैं। वह आबादी से दूर ले जाकर फ्यूल टैंक गिराए हैं।

बंजरिया में वाहनों का लगा लंबा जाम
बंजरिया में फ्यूल टैंक गिरने की सूचना पर शहर से लेकर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि बंजरिया के कच्चे मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस वजह से मार्ग घंटों जाम रहा। किसी तरह से कुछ स्थानीय युवकों ने वाहनों को हटवाया तो जाम खुला।



पुलिस ने किसी को नहीं जाने दिया
एयरफोर्स की सूचना पर खेत में गिरे फ्यूल टैंक की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद हो गए। 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर किसी को नहीं जाने दिया। पुलिस कर्मी एयरफोर्स के अधिकारियों के आने का इंतजार करने लगे। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि एयरफोर्स ने जानकारी दी थी कि दो फ्यूल टैंक गिरे हैं। उसकी सुरक्षा की जाए। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घेरा बनाकर सुरक्षित कराया। शाम को एयरफोर्स के अधिकारी आए और फ्यूल टैंक को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed