फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation against demand

Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन दुसाध जाति का बेमियादी धरना जारी

Sun, 10 Sep 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
agitation against demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बस्ती मंडल अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध एवं जिलाध्यक्ष उदय राज पासवान सोनू के अध्यक्षता में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना कलक्ट्रेट पर जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखे जाने की बात कही है।
बस्ती मंडल अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध ने कहा कि जिले में दुसाध जाति के लोग 76 गांव में निवास करते हैं। जिन्हें बोलचाल की भाषा में ढाढ़ी भी कहा जाता है। दुसाध और ढाढ़ी में कोई अंतर नहीं है, इसे प्रशासन भी मान चुका है। पूर्व से लेकर वर्ष 2023 तक अनगिनत अनुसूचित दुसाध का जाति प्रमाणपत्र निर्गत कर चुका है। दुसाध ढाढ़ी के संबंध में जिला कमेटी व लखनऊ शासन के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। जिलाध्यक्ष उदयराज पासवान सोनू ने कहा कि कार्यालय से आदेश जारी किया जाता है। आदेश का पालन होने के बाद भी तहसील कर्मी आदेश की अवहेलना करते हुए बार-बार ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दे रहे हैं, जो पूर्ण रूप से मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव दिनेश चंद्र दुसाध, प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिकांत उर्फ सोनू पासवान, राहुल पासवान, नीरज दुसाध, राजन दुसाध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed