फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation against cdo & bdo

सीडीओ और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 20 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
 agitation against cdo & bdo
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मनरेेगा कार्य योजना की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दूसरे दिन बुधवार को भी ब्लॉक कार्यालयों पर आंदोलन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद कर धरना दिया। बाद में ज्ञापन बीडीओ को दिया।  
विज्ञापन


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि कमीशनखोरी की प्रवृत्ति से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हित प्रभावित हो रहा है। वह चाह कर भी अपने क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसने के लिए शासन से मांग की। इस दौरान मनीष कुशवाहा, मनोज पांडेय, रामचंद्र, सद्दाम हुसैन, जवाहर लाल मिश्र, तुलसीराम पांडेय, खदेरु, छोटे तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया ने कहा की क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा की कार्य योजना स्वीकृत नहीं की जा रही है। जबकि ग्राम पंचायतों के माध्यम से मनरेगा कार्य करवाए जा रहे हैं।

क्षेत्र पंचायतों की कार्य योजना को भी स्वीकृत दी जाए। इस अवसर पर रेवती मिश्रा, अखिलेश पांडेय, कलीम अहमद, बकशीस अहमद, शाह आलम, प्रेमचंद मौर्या, राममिलन यादव, हरिशचंद्र, रामकेश, लल्लू शुक्ला, मालती देवी, बाबूलाल विश्वकर्मा आदि रहे।

पौली और हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, पौली ब्लाक में प्रमुख प्रतिनिधि राममिलन यादव के नेतृत्व में पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने जमकर नारे बाजी की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर के अधिकारी क्षेत्र पंचायत के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। बीडीओ से लगायत सीडीओ तक मनमानी पर उतर आए हैं। हैंसर ब्लॉक पर प्रमुख प्रिंसअगम सिंह के साथ बीडीसी सदस्य ब्लॉक गेट बंद कर पूरे दिन काम-काज बाधित किए रहे।  

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया प्रदर्शन
धनघटा। क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा की कार्य योजना स्वीकृत नहीं होने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाथनगर ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष दिगपाल पाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान,  स्वाभिमान और अधिकार की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को संकल्पित है।


उन्होंने दावा किया कि जब तक हमारी मांगो का निदान नही हो जाता तब यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान पवन अग्रहरि, सऊद अहमद, सर्वजीत, राजकुमार चौहान, अनिल राजभर, चंद्रशेखर चौरसिया, संजू, यशेंदू कुमार, दुर्गेश मिश्रा, पप्पू पाल आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed