फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After beautifying the place of statues of great men, those responsible forgot, dirt spread

Sant Kabir Nagar News: महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कर भूल गए जिम्मेदार, गंदगी पसरी

Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
After beautifying the place of statues of great men, those responsible forgot, dirt spread
मुखलिसपुर चौराहे पर ​स्थित पंडित जवाहर लाल की मुर्ति के पास पसरा गंदगी और कचड़ा।संवाद
संतकबीरनगर। शहर के प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं। इसका एक साल पूर्व सौंदर्यीकरण कराया गया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन महापुरुषों को भूल गया। उनकी प्रतिमाओं के पास गंदगी की भरमार है। मूर्तियां भी धूल से भरी हैं। इसके साथ ही छुट्टा पशु भी आसपास विचरण कर गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में एक साल पूर्व प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ। इनको संवारने की जिम्मेदारी राजस्थान के करीगरों को दी गई, जिसके बाद इन प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण हुआ। शहर के मेंहदावल बाईपास पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, मुखलिसपुर तिराहे पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा, बैंक चौराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और बरदहिया चौक पर संत कबीर की प्रतिमा को संवारा गया। इसमें राजस्थान से आए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए। इसके साथ ही तिरंगा लाइटें भी लगाई गईं।
विज्ञापन

यह सब कार्य हुए, लेकिन नगर पालिका इसकी देखरेख करना भूल गया। प्रतिमाओं पर धूल जमी है। इसके साथ ही आसपास गंदगी भी है। मुखलिसपुर तिराहे की प्रतिमा के पास छुट्टा पशु विचरण करते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने बैनर, होर्डिंग, पोस्टर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विनोद यादव, संजय चौरसिया, अनूप राय आदि ने कहा कि प्रतिमाओं की देखरेख होनी चाहिए। इसकी हर सप्ताह सफाई होनी चाहिए, जिससे प्रतिमाओं पर लगी धूल साफ हो सके।

0000000000000000000
शहर में लगे प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाती है, अगर प्रतिमाओं के पास गंदगी व धूल है, तो उसे साफ कराया जाएगा, इसके लिए सफाई नायक को जिम्मेदारी दी गई है।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed