{"_id":"64a504a8c257a2051d06c8d8","slug":"after-an-argument-husband-strangled-his-wife-to-death-in-sant-kabir-nagar-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: कहासुनी के बाद पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी फॉरेंसिंक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: कहासुनी के बाद पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी फॉरेंसिंक टीम
Wed, 05 Jul 2023 11:25 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा/ संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा/ संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:25 AM IST
सार
एएसपी संतोष सिंह ने कहा कि महिला के सिर और गले में चोट के निशान हैं। महिला का मायका अंबेडकरनगर में है। उन्हें सूचना दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। फरार पति की तलाश पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता चलेगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र की नगर पंचायत हरिहरपुर में मंगलवार रात करीब साढे सात बजे कहासुनी के बाद पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। बताया जा रहा है आरोपी पति शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर के अंधेरी बाग चौराहे के पास वार्ड नंबर-छह जवाहर नगर निवासी संयोगिता देवी (32) और उसके पति राकेश उर्फ बीरू के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब साढे सात बजे कहासुनी हो गई। परिजनों का कहना है कि राकेश ने पहले संयोगिता को थप्पड़ मारा। बाद में बिस्तर पर पटक कर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सास कुंता देवी ने बताया कि जानकारी होने पर संयोगिता को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही राकेश अस्पताल से भाग गया। सूचना पर एएसपी संतोष सिंह, सीओ ब्रजेश सिंह, एसओ भगवान सिंह पहुंच गए। बाद में फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिंक टीम को बिस्तर पर खून के छींटे मिले हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 60 दिन का हिसाब एक दिन में बराबर: दो माह सावन की लंबी पूजा से पहले छककर पेटपूजा, 2 करोड़ का नॉनवेज खा गए शौकीन
Trending Videos
एएसपी व सीओ ने वारदात के बारे में सास कुंता देवी व आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या का आरोपी पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। विवाद के बाद पति ने घटना को अंजाम दिया। राकेश के पिता और मां तामेश्वरनाथ में खिलौना आदि बेचते हैं। संयोगिता की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी पांच, मझली बेटी चार और छोटी बेटी दो साल की है।