{"_id":"6193f1bfeb26273d15141bd1","slug":"advocates-staged-dharna-against-sdm-and-tahsildar-khalilabad-news-gkp4165835191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

धनघटा। धनघटा के एसडीएम और तहसीलदार पर मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं के कामकाज ठप रखने से तहसील में जरूरी कार्य से आए फरियादी निराश होकर घर लौट गए।
बार एसोसिएशन धनघटा के पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि धनघटा तहसील में कार्यरत एसडीएम योगेश्वर सिंह और तहसीलदार रत्नेश तिवारी जनहित के विपरीत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगैर किसी नोटिस के कहीं जाकर किसी का मकान गिरा रहे हैं तो कहीं पर अतिक्रमणकारियों को प्रश्रय देकर सरकारी भूमि पर कब्जा करवा रहे हैं। दोनों अफसरों के मनमाने रवैए के कारण वादकारी परेशान और हताश हैं। जनहित में इन दोनों अफसरों को यहां से हटाया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द एसडीएम और तहसीलदार को यहां से नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर पाठक पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन संत कबीर नगर ने भाग लिया। इस मौके पर शिव प्रसाद राय, दिलीप तिवारी, पवन कुमार तिवारी, मिठाई लाल, शिवनारायण, महेंद्र सिंह, बाबूलाल, केशव पाठक, विशंभर, योगेश श्रीवास्तव, हरिकेश राय, पीयूष पाल आदि लोग मौजूद रहे।