फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates did not do judicial work in protest against Hapur incident

Sant Kabir Nagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Fri, 29 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates did not do judicial work in protest against Hapur incident
संतकबीरनगर। हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित चैंबर में एकत्रित होकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जिले का अधिवक्ता समाज हापुड़ के अधिवक्ताओं के साथ है। उनके सहयोग मांगने पर आम सभा में पारित प्रस्ताव के तहत हम 29 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बाद में आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। उसमें जो निर्णय होगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री चतुर जी शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने हेतु सरकार ने कदम बढ़ाते हुए कमेटी का गठन कर दिया, परंतु सरकार से पूरे अधिवक्ता समाज की मांग है कि एक्ट अति शीघ्र प्रदेश में लागू करे। विरोध प्रदर्शन में रणजीत कुमार चौधरी, राकेश पाठक, दिलीप कुमार चौधरी, अभिलाष श्रीवास्तव, चंद्र कला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed