फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocate met the Stamp and Registration Minister

Sant Kabir Nagar News: स्टांप एवं निबंधन मंत्री से मिले अधिवक्ता

Sat, 22 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Advocate met the Stamp and Registration Minister
धनघटा। उपनिबंधक कार्यालय भवन तहसील परिसर में बनवाए जाने की मांग को लेकर लगातार तीन महीने से आंदोलन कर रहे धनघटा तहसील के अधिवक्ता अपनी आवाज को शासन तक पहुंचना शुरू कर दिए हैं। लखनऊ में स्टांप एवं निबंधन मंत्री से मुलाकात कर अधिवक्ताओं ने अपनी मांग उनके समक्ष रखा तो मंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय किराए के भवन में संचालित होता था। वर्ष 2018 में धनघटा तहसील परिसर सब ट्रेजरी भवन का निर्माण हुआ। लेकिन तहसील मुख्यालय पर सब ट्रेजरी कार्यालय खोले जाने की योजना को शासन ने निरस्त कर दिया। तभी से वह भवन खाली पड़ा हुआ है। उसी भवन में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाने की मांग अधिवक्ता करते चले आ रहे हैंं। लाल शरण सिंह ने बताया कि मंत्री ने सारी बातें सुनने के बाद जिलाधिकारी से रिपोर्ट मंगा कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed