फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADO Panchayat of Santha will be suspended

सांथा केे एडीओ पंचायत निलंबित होंगे  

Fri, 19 May 2017 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 19 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 ADO Panchayat of Santha will be suspended
rupees
सांथा ब्लॉक में तैनात एक एडीओ पंचायत को तकनीकी और प्रशासनिक मद के खाते से अनियमित तरीके से 9,55,000 रुपये आहरण करने के मामले में डीएम ने वसूली करने और निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है। इसके लिए डीएम ने निदेशक पंचायती राज को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन


 डीएम मारकंडेय शाही ने बताया कि सांथा विकास खंड में कार्यरत एडीओ पंचायत शिव कुमार त्रिपाठी के जरिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा करनजोत में तकनीकी और प्रशासनिक मद के अंतर्गत संचालित खाते से 9,55,000 रुपये अनियमित तरीके से आहरण कर लिया गया। तकनीकी और प्रशासनिक मद का खाता एकल संचालित होता है। जिससे धन के दुरुनिर्वियोग किए जाने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में एडीओ,बीडीओ और डीपीआरओ के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालित किए जाने का निर्णय लिए जाने के लिए पंचायती राज निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


14 वे वित्त आयोग में कंटीजेंसी मद में धनराशि बिना कार्य योजना बनाए एवं सक्षम स्तर से अनुमोदन किए ही धनराशि का नियम विरुद्ध आहरण कर दुरुपयोग किया गया है। तकनीकी एवं प्रशासनिक मद हेतु संचालित खातों पर रोक लगाने, कार्य योजना तैयार कराना, सक्षम स्तर से उसका अनुमोदन कराने ,कार्य की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति लिए जाने की व्यवस्था बनाने के संबंध में पंचायती राज निदेशक को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed