{"_id":"6adcfb96ce903a2a3f0140d4","slug":"ado-panchayat-inspected-the-revision-drive-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159488-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुनरीक्षण अभियान का एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुनरीक्षण अभियान का एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सेमरियावां। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड सेमरियावां की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनाए गए बूथों का एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अभियान में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने बिगरामीर, तिनहरी माफी, पचदेउरा और पचदेउरी ग्राम पंचायतों के बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ संख्या 58 जूनियर हाईस्कूल बिगरामीर, बूथ संख्या 125 प्राथमिक विद्यालय पचदेउरी, जूनियर हाईस्कूल पचदेउरा स्थित बूथ संख्या 119 व 120 तथा प्राथमिक विद्यालय तिनहरी माफी स्थित बूथ संख्या 117 का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची में परिवर्धन, विलोपन और संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या तथा अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक मतदाताओं और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया। एडीओ पंचायत ने बीएलओ को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जुटें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अभियान की प्रगति पर भी जानकारी ली। संवाद