{"_id":"60032dc78ebc3e32852b7fdc","slug":"ado-panchayat-inspected-goshala-khalilabad-news-gkp3811886142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का निरीक्षण कर रख-रखाव की सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का निरीक्षण कर रख-रखाव की सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

पौली स्थित छह गोआश्रय केंद्रों पर पहुंचे एडीओ पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली स्थित गो आश्रय केंद्रों का शनिवार को एडीओ पंचायत दिनेश राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों को ठंडक से बचाने व गोवंशों के रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम सचिवों को सौंपते हुए व्यवस्था चौक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में गो आश्रय स्थलों में रहे गोवंशों की जिम्मेदारी ग्राम सचिवों पर बढ़ गई है। बढ़ती हुए ठंडक को देखते हुए एडीओ पंचायत दिनेश राय ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित कुल छह गो आश्रय केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गो आश्रय केंद्र खरचा में कुल 49, बछईपुर में 22, उदहा में 52, किशुनपुर में 83, बगही में 35, कोहलवा में 20 गोवंश हैं। गो आश्रय केंद्रों पर गोवंशों की रख-रखाव में कमी देखते हुए संबंधित ग्राम सचिवों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि रखरखाव में कोताही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को ठंड से बचाने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि पशुओं का सही ढंग से देखभाल करने के साथ-साथ उनके बैठने के स्थान पर बिछावन व जूट के बोरे का ओढ़ना आदि की कमी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, शैलजा मिश्रा, राजूरंजन ,अनवारुल, शकील आदि मौजूद रहे।