{"_id":"64fe17a5075fc1f6bf03f0a4","slug":"administrative-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2719-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश
Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
धनघटा तहसील में बैठक करते सीडीओ संत कुमार।संवाद
मेंहदावल। सीडीओ ने रविवार को मेंहदावल तहसील सभागार में डिजिटल क्राॅप सर्वे को लेकर बैठक की। मेंहदावल, सांथा, बेलहर के बीडीओ समेत कृषि विभाग के अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि के मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने क्राॅप डिजिटल सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सीडीओ संत प्रसाद ने कहा कि देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। कहा कि इस योजना से किसानों को होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में जानकारी साझा करें। डिजिटल क्राॅप सर्वे किसानों को समृद्ध बनाएगा। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि डिजिटल क्राॅप सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकड़े प्राप्त होंगे, वह बेहद प्रभावी होंगे। किसानों के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होंगे। इन आंकड़ों के आधार पर किसानों के लिए आवश्यक और उपयोगी योजनाओं को तैयार किया जा सकेगा।
बैठक में डीपीआरओ प्रमोद यादव, एसडीएम अरूण कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार समेत जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।