फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration removed Ambedkar's statue

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने हटवाई आंबेडकर की प्रतिमा

Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration removed Ambedkar's statue
- रसूलाबाद में चल रहे मूर्ति विवाद का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के ग्राम रसूलाबाद में पिछले कई दिनों से डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास किया गया था। प्रशासन ने सोमवार की शाम प्रतिमा को हटवाकर साथ ले गई।
ग्राम रसूलाबाद के दलित बस्ती के निकट खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर काली मंदिर के समीप पिछले दिनों डाॅक्टर आंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासन की अनुमति के बिना ही लगा दिया गया था। जिसे हटवाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से कई दौर की वार्ता करके विवाद के समाधान करने का हर सम्भव प्रयास किया। बावजूद इसके ग्रामीण डॉक्टर आंबेडकर की मूर्ति को हटाने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एएसपी शशिशेखर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह, एलआईयू निरीक्षक प्रेम पति सिंह, तहसीलदार जनार्दन मौर्या सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर पंचायत मगहर कर्मचारियों के साथ रसूलाबाद गांव में पहुंचे। जहां पर लोगों से दोबारा वार्ता कर मामले को समाप्त करने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो जिला व पुलिस प्रशासन ने डाॅक्टर आंबेडकर की प्रतिमा को हटवाया और साथ लेते गए। गांव में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से रात में महिला एसओ और कोतवाली निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। जिससे किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था बाधित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed