फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration failed to solve the problem of land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद के पेच को सुलझाने में प्रशासन फेल

Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administration failed to solve the problem of land dispute
- दो साल पहले पूरा होना था निर्माण, 13 जगह भूमि विवाद में शुरु नहीं हो पाया कार्य
विज्ञापन

- 24 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधूरा, सचिवों को नहीं है परवाह
- जन सेवा केंद्र सक्रिय करने, क्यूआर कोड जनरेट करने आदि पर नहीं दे रहे ध्यान
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। जमीन विवाद के पेंच में 13 ग्रााम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पा रहा है। दो साल से प्रशासन जमीन विवाद के पेंच को सुलझाने में नाकाम रहा है। इधर 24 पंचायत भवन अभी पूर्ण नहीं हो पाए हैं। जबकि इसे दो साल पहले ही पूर्ण हो चाहिए था।
जिले में पहले 754 ग्राम पंचायतें थी। नगर पंचायत सृजन के बाद घटकर 730 ग्राम पंचायतें रह गईं। वर्ष 2021-22 में पहले 479 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जाना था। लक्ष्य के सापेक्ष 442 पंचायत भवन ही पूर्ण हो पाए। जबकि 37 पंचायत भवन अवशेष रह गए। इसमें 24 पंचायत भवन आधे- अधूरे हाल में है। जबकि 13 ग्राम पंचायतों में जमीन विवाद की वजह से पंचायत भवन का निर्माण कार्य ही शुरु नहीं हो पाया ।
विज्ञापन


सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में जनसूचना केंद्र सक्रिय करना है। आलम यह है कि अभी तक 283 ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों में ही यह सुविधा उपलब्ध हो पाई है। ओएसआर खाता 412 ग्राम पंचायतों में ही खुल पाया है। जबकि क्यूआर कोड सिर्फ 26 ग्राम पंचायतों में हो पाया है। अप्रैल से अब तक 1761 जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र, जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए हैं।जो जारी कर दिए गए हैं। सचिवों के स्तर से लापरवाही बरते जाने की वजह से सभी जगह न तो जन सूचना केंद्र सक्रिय हो पाया और न ही क्यू आर कोड , ओएसआर खाता खुल पाया। इधर जमीन विवाद के पेंच को भी सुलझाने में प्रशासन फेल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ प्रमोद यादव ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद निस्तारित करने के लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम के संज्ञान में प्रकरण ला दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही भूमि विवाद निस्तारित हो जाएगा। अधूरे कार्य को पूर्ण कराए जाने के निर्देश सचिवों को दिए गए हैं। बैठकों में इसकी समीक्षा की जाती है। संवाद
इंसेट
जमीन विवाद में यहां नहीं शुरु हो पाया पंचायत भवन
मेंहदावल ब्लॉक के रक्शा गांव में, बरईपार, भरथुआ, नगपुर, पचनेउरी, पौली के बुजुर्गवार में, बेलहर कला के जंगल बेलहर में,परासी गनवरिया में, हैंसर बाजार के अशरफपुर, मनिकापार, मुंडेरा शुक्ल, संठी आदि।
इंसेट
अधूरा निर्माण कार्य
बडरहा, समदहा, सईबुजुर्ग, भीखाडांड, कोलकी चमरसन, पिपरा प्रथम, गाईबसंतपुर, आगापुर गुलरिहा, दरुआजप्ती, देवरी, चंदहर, विसयाहन्नू, आजमपुर, शिवापार, पडरिया, बरईपार पैठान, बरौली, डहरौली, पुनया ,काेइलभार औरहिया मझरिया, मैनहवा,निहैला, पारासीर आदि।

इंसेट
जहां कार्य आधा- अधूरा है,वहां के सचिव को निर्देश दिए गए है कि शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता में शामिल पंचायत भवनों को निमार्ण यथाशीघ्र पूर्ण कराए। जहां भूमि विवाद की वजह से कार्य शुरु नहीं हो पाए,वहां प्रशासन की मदद लेकर विवाद निस्तारित कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ओएसआर खाता, क्यूआर कोड और जन सूचना केंद्र सक्रिय करने का सवाल है तो इसे अविलंब करने का निर्देश सचिवों को दिया गया है। कार्य में शिथिलता बरतने वाले सचिवो को चिन्हित कर कार्रवाई कराई जाएगी ।
- संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed