फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration busy in preparations for three-tier Panchayat elections

Sant Kabir Nagar News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 21 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations for three-tier Panchayat elections
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाें में प्रशासन जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इस समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बताया कि ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने के लिए 10 दिसंबर तक समय दिया गया है। इसके बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि की अवधि 11 दिसम्बर से 22 दिसंबर है। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन किया जाएगा। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां मांगी गई है। दावें एवं आपत्तियों के निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक होगा। छह फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed