फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   administration buisy in preparation of madarasa board exam

मदरसा बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 30 Oct 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
administration buisy in preparation of madarasa board exam
मदरसा बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मदरसा बोर्ड की कामिल तृतीय वर्ष और फाजिल द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पॉलियों में पांच केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 279 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें केंद्र व्यवस्था, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है।

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि मदरसा बोर्ड की कामिल तृतीय वर्ष और फाजिल द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, रामनाथ कोठारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखैड़ी, मदरसा अरबिया कादिरियां रिजविया देवरिया लाल, मौलाना आजाद इंटर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज पौली, अल जमियतुल हुदा एस के तालिमी सेंटर नंदौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 279 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस को सेक्टर मजिस्ट्रेट ओर खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद, सांथा, बघौली, पौली और मेंहदावल को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मदरसों से 24 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी है। डीएम की ओर से सचल दस्ता भी गठित किया गया है। उसमेें जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव को शामिल किया गया है। दोनों सचल दल में दो-दो सदस्य भी शामिल किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए नकल विहीन परीक्षा कराए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed