{"_id":"6611920b79964a75c60bed2f","slug":"ad-health-took-information-about-the-progress-of-vaccination-and-janani-suraksha-yojana-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-112421-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एडी हेल्थ ने टीकाकरण व जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एडी हेल्थ ने टीकाकरण व जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की ली जानकारी
Sat, 06 Apr 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपर निदेशक स्वास्थ्य बस्ती मंडल डॉ विनीता राय ने अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमाें की समीक्षा किया। बैठक से पूर्व एडी ने जनपद के सीएचसी और पीएचसी की औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉण् विनीता राय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकाें के साथ बैठक किया। बैठक में एडी हेल्थ ने टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, जेई, एइएस, एआरआई समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ईमानदारी से आगे बढ़ाए। रोगों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए।
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक कार्यक्रम की जानकारी लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करें तभी रोगों पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र बड़गो, मीरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट देखी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डॉ. भवनाथ पाण्डेय के अलावा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।