{"_id":"63e692a79f4ec2a36f068b70","slug":"action-will-be-taken-if-copying-is-found-khalilabad-news-c-7-1-49743-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: नकल होते पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: नकल होते पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
Sat, 11 Feb 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
एडीएम ने जोनल, सेक्टर, स्टेटिक व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जोनल, सेक्टर, स्टेटिक व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि नकल होते पाए जाने पर संबधित मजिस्ट्रेट पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा कराए जाने को लेकर कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत छह सचल दस्ता बनाए गए है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हुए है।
पूरी पारदर्शिता के साथ यह अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा को 24 घंटे चालू रखना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित कोई भी समस्या हो तो जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते है। एडीएम ने कहा कि अगर किसी को नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो वे उन्हें या डीआईओएस को बता सकते हैं।
विज्ञापन
बताने वाले को मोबाइल फोन नंबर गोपनीय रखा जाएगा। एडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने परीक्षा कराए जाने के तरीके सहित कापियों की उपलब्धता तथा परीक्षा कापी के लिए बने तीन संकलन केंद्र के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। बैठक में एसडीएम अजय तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्र, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, आशा यादव, निशा यादव, युनूस अख्तर, नकुल गौतम, डॉ राकेश सिंह, अरूंधती समेत समस्त केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी मौजूद रहे।