फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken against room invigilators who distribute wrong question papers

Sant Kabir Nagar News: गलत प्रश्नपत्र वितरित करने वाले कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against room invigilators who distribute wrong question papers
- सामान्य हिंदी की जगह वितरित कर दिया था साहित्यिक हिंदी का पेपर
विज्ञापन


- एसडीएम की जांच में आरोपों की पुष्टि, डीएम ने दिए कार्रवाई का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में मेंहदावल विकास खंड में स्थित उमापति इंटर काॅलेज में गलत प्रश्नपत्र वितरित करने के मामले में अब डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिम्मेदारों पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। संबंधित कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। गलत प्रश्न पत्र वितरित करने के मामले में संबंधित छात्रों ने शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अरुण कुमार ने मामले की जांच किया था। जिसमें छात्रों के आरोपों की पुष्टि हुई है। कक्ष निरीक्षकों की ओर से गलत प्रश्नपत्र वितरित किया गया था। पूरी रिपोर्ट एसडीएम ने जिलाधिकारी को भेजी थी। अब जिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
22 फरवरी को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्न पत्र था। जिसमे विज्ञान वर्ग के बच्चों को सामान्य हिंदी व कला वर्ग के बच्चों को साहित्यिक हिंदी का पेपर वितरित करना था। लेकिन स्कूल के जिम्मेदारों व कक्ष निरीक्षक की बड़ी लापरवाही से विज्ञान वर्ग के छात्र को साहित्यिक हिंदी का पेपर बांट दिया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल के टेडुआ निवासी छात्र शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार व नचनी निवासी शिव ओम पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय मेंहदावल के ही सरस्वती विद्या मंदिर में बाहरवी का छात्र है। उसका सेंटर उमापति इंटर कॉलेज में गया हुआ था। द्वितीय पाली में उसे सामान्य हिंदी के जगह साहित्यिक हिंदी और दूसरे छात्र को साहित्यिक हिंदी के जगह सामान्य पेपर वितरित कर दिया गया। छात्र शिवम का आरोप था कि सामान्य हिंदी (302) के जगह साहित्यिक हिंदी (301) का प्रश्न पत्र दे दिया गया। कुछ देर बाद ध्यान देने पर आपत्ति करने के बाद भी नहीं बदल गया। दोनों छात्रों ने एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों की शिकायत पर एसडीएम मेंहदावल से मामले की जांच कराई गई थी। एसडीएम की जांच में कछ निरीक्षक के द्वारा लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई है। इस मामले में संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।

- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed